-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:-परवान चढ़ा पंचायत चुनाव का प्रचार:चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के दिग्गज,प्रत्याशी के साथ घर-घर पहुंच वोट मांगकर लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर

 

जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। रविवार को पोटियाडीह सरपंच उपचुनाव प्रचार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, जिला महामंत्री आलोक जाधव, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी को जीत दिलाने जनसम्पर्क करके उनके पक्ष में माहौल बनाने पहुँचे जहाँ  घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने में लगे हैं। एवं मतदाताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया साथ ही आगे कहा कि हमारे मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व छतीसगढ़ नए इतिहास गढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है जहां सरकार 1 रुपए में चावल देकर 2 रुपए में गोबर खरीद रही है। किसान व मजदूरों के हित में भी कई ऐतिहासिक योजनाएं भूपेश सरकार ने लागू कर नया कीर्तिमान रचा है। इस अवसर पर सरपंच प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में पंचगण, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।