-->

DNA UPDATE

NEWS:- नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की कार्यवाही


धमतरी जिले के कुरूद पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के विरूद्ध धारा  341,454,294,34 भा.द.वि. 08 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग पीड़िता 17 जनवरी की शाम को अपने निजी कार्य से कुरूद आई हुई थी, जो वापस अपने स्कुटी से गांव लौट रही थी तभी ग्राम अटंग और अछोटी के बीच में दो मोटर सायकिल में पॉच व्यक्तियों द्वारा पिड़िता का पीछा कर कमेंट पास करते हुए उसको रोककर बुरी नियत से हाथ,बाह पकड़कर अश्लील गाली गलौच किया जिस पर नाबालिग प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कुरूद में छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी कुरूद उमेंद्र टंडन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी सौरभ श्रीवास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर मुख्य आरोपी द्वारा अन्य चार  आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देना बताया गया.जिसपर अन्य चार आरोपियों को भी एसडीओपी कुरूद एवं थाना प्रभारी की टीम द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर  लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ श्रीवास पिता प्रकाश चंद श्रीवास 28 वर्ष अछोटी थाना कुरूद, आनंद साहू पिता कुशल राम साहू उम्र 29 वर्ष अछोटी थाना कुरूद, रुपेश निर्मलकर पिता ताराचंद निर्मलकर उम्र 23 वर्ष अछोटी थाना-कुरूद, आदेश्वर कुमार साहू पिता सुकुल राम साहू उम्र 36 वर्ष अछोटी, थाना कुरूद, रूपेंद्र साहू पिता सुरेश साहू उम्र 24 वर्ष भाटापारा थाना कुरूद। इस सभी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।



 प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार में एसडीओपी कुरूद ,थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन  के नेतृत्व में एस. आई.शांता लकड़ा,एएसआई. सउनि.पी.एन. ध्रुव, प्रधान आरक्षक  लोकेश नेताम, प्रआर. अश्वनी बंजारे,आरक्षक राकेश बंजारे,अंकुश नंदा की शामिल थे।