-->

DNA UPDATE

Ekta kapoor अपने शो"नागिन 6" के साथ वापसी को तैयार, नया टीज़र आया सामने, देखे वीडियो।

मुंबई.एकता कपूर अपने शो नागिन के साथ एक बार फिर वापस लौटने वाली है. इस बार नागिन बड़े ही अलग अंदाज में नजर आने वाली है. नागिन 6 का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में नागिन की धमाकेदार एंट्री होते दिखाई जा रही है. हर सीजन में अपना बदला लेने वाली नागिन एक बार अपने देश को बचाने के लिए लड़ते दिखने वाली है. इस शो का पूरा कॉन्सेप्ट ही बदल दिया गया है.
बता दें कि नागिन के नए टीजर में दिखाया गया है कि भविष्यवाणी की जाती है कि साल 2020 में एक अटैक होगा जो कि पूरी दुनिया को बदल देगा. तभी टीजर में बताया जाता है कि पड़ोसी देश एक वायरस को हथियार बनाकर हर तरफ महामारी फैला देगा. तभी एक सवाल उठता है कि कौन करेगा इससे हमारी रक्षा?
तभी ‘नागिन’ की एंट्री होती है. इस वीडियो में कहा जाता है कि जहर ही जहर को काट सकता है, इस बार खुद के लिए नहीं देश की रक्षा के लिए ,बदल रही है दुनिया, बदल चुकी है नागिन।
देखे वीडयो-