-->

DNA UPDATE

CORONA UPDATE:- छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में मिले 5625 नए मरीज।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार प्रतिदिन बढ़ती जा रही है मेडिकल बुलेटिन की जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 5625 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5364 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
आज 19 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 10.30 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 54 हजार 600 सैंपलों की जांच में से 5625 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के इन जिलों में 100 से कम कोरोना संक्रमित पाए गए

आज 19 जनवरी को जिला कोण्डागांव में 98 बालोद एवं सूरजपुर में 89-89, बलौदाबाजार में 87, मुंगेली में 83, बस्तर 74, महासमुन्द 55, सुकमा में 46, बीजापुर में 41, जीपीएम में 37, कबीरधाम में 30, दंतेवाडा में 25, गरियाबंद में 24, बेमेतरा में 18 एवं बलरामपुर में 18 कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश के 07 जिलों में पॉजिटीविटी दर 05 प्रतिशत से कम है 19 जनवरी को जिला बीजापुर, बस्तर, दंतेवाडा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, आज बलरामपुर एवं कबीरधाम में पॉजिटीविटी दर 5 प्रतिशत कम रही।
देखिए जिलेवार आँकड़े-