-->

DNA UPDATE

EXAM UPDATE- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाएं अब होंगी ऑनलाइन।

रायपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय, निजी विश्वविद्यालयों एवं शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में परीक्षाएं आनलाइन होंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सेमेस्टर पद्धति वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आनलाइन, ब्लैन्डेड मोड में आयोजित होगी।
विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए समस्त कक्षाओं का संचालन आनलाइन शुरू कर दिया गया है। शैक्षणिक-अशैक्षणिक अमले को एक-तिहाई रोस्टर पद्धति से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किये गए हैं। रोस्टर ड्यूटी वाले दिनों पर शैक्षणिक अमले द्वारा शिक्षण कार्य महाविद्यालय से व शेष दिवसों में निवास से ही आनलाइन अध्यापन कार्य महाविद्यालय के समय-सारिणी अनुसार नियत समय पर लिया जाएंगे। महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्य रोस्टर ड्यूटी अनुसार उपस्थित कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित होकर किया जा रहा है। शेष समस्त कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पद्धति से दूरभाष व आनलाइन प्रक्रिया से कार्यों में सहयोग किये जा रहे हैं।