-->

DNA UPDATE

WEATHAR ALERT:- छत्तीसगढ़ में बदला हवाओं का रुख, 22 से 24 जनवरी तक बारिश के आसार।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस विंटर सीजन में मौसम तीन बार यूटर्न ले चुका है. मौसम के बार-बार मिजाज बदलने से इस साल जिस हिसाब से ठंड पड़नी चाहिए थी, वैसी ठंड अब तक नहीं हुई है. आमतौर पर छत्तीसगढ़ में ठंड नवंबर से शुरू होकर फरवरी के प्रथम सप्ताह तक रहती है. सबसे अधिक ठंड दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी महीने तक रहती है.
 राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा बदल गई है. इस कारण 22 से 24 जनवरी तक हल्की से माध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 
मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा  ने बताया कि हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलने की संभावना है. गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है. 22 से 24 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में फिर एक बार परिवर्तन होने के आसार दिख रहे हैं. इस कारण प्रदेश में बादल छाये रहने और बारिश के हालात फिर से बन सकते हैं.