फिलहाल लड़की की पहचान नही हो पाई है पुलिस आसपास के इलाकों में लड़की के परिजन का पता लगाने में जुटी है, डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है
रायपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव घाट में हादसा हो गया। खारुन नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने नदी से का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने महादेव घाट गई थी। इस बीच नदी में नहाने के दौरान वह डूब गई। बताया जा रहा है कि लड़की नदी की तेज धार में बह गई थी। वहीं गहराई में पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।