-->

DNA UPDATE

NEWS:-भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा गंगरेल मंडल में विजय उत्सव

 

   धमतरी - लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ,मणिपुर, गोवा एवं पंजाब में सम्पन्न हुआ । चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत एवं देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाले बाबा महंत योगी आदित्यनाथ जी की ऐतिहासिक , उत्तराखंड में मिथक तोड़कर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार व गोवा में भाजपा की हैट्रिक एवं शानदार जीत पर भाजपा गंगरेल मंडल के ग्राम भटगांव में मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराने पंचायत भवन चौक में पटाखे , आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई ,साथ ही गंगरेल मंडल के डूबान क्षेत्र के ग्राम मोगरा गहन में भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा ये जीत राष्ट्रवाद मोदी जी के गरीब कल्याण योजना महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण एवं सुशासन की जीत है, चुनाव परिणाम से स्पष्ट है की जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को नकार दिया है और भाजपा के प्रति अपना विश्वास दुरुस्त किया है जीत का पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मोदी जी और योगी जी एवं कुशल चुनाव प्रबंधन को जाता है आने वाली 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय है । गंगरेल मंडल द्वारा यूपी चुनाव में अपना बहुमूल्य समय देकर अमूल्य योगदान के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष  हेमलता शर्मा एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामचंद्र देवांगन का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। अवसर पर निशक्तजन आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरला जैन जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भुनेश्वर ध्रुव जी ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ,जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी आकाश पांडे, गंगरेल मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव ,महामंत्री अमित साहू, कोषाध्यक्ष तामेश साहू, मंत्री टिकेश्वर देवांगन, मीडिया प्रभारी उमेश महाजन ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयाराम यादव ,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पवित्रा दीवान, महामंत्री रुपाली ध्रुव ,नंदिनी साहू, रितु साहू ,अनीता यादव ,उमेश मसीह,  पूर्व सैनिक पितांबर नंदेश्वर, कीर्तन साहू, भूपेंद्र यादव ,डॉ. ललित साहू, भटगांव शक्ति केंद्र संयोजक गजाधर सिन्हा ,मोहन साहू ,जग्गू साहू ,मोहित साहू, रामाधार साहू ,तेजराम सिन्हा, विदेशी राम साहू, अशोक देवांगन, नेहरू सेन, वासुदेव यादव, झुमुक साहू ,लक्ष्मण देवांगन ,प्रमोद साहू, राजकुमार ध्रुव , रत्नेश जैन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें॥