-->

DNA UPDATE

CRIME:- पति की हैवानियत से परेशान होकर पत्नी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस....

खंडवा। खंडवा के रुधि गांव में एक पति की हैवानियत से परेशान होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं परिजन का कहना है कि बेटी के सिर और मुंह मारपीट के निशान है। उसे पति ने मारकर लटकाया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक महिला का उसके परिवार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे शंका है की उसके पति ने पहले उसके साथ मारपीट की होगी। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ कर रही है।
सोमवार को डायल 100 को फोन कर किसी ने बताया कि था कि ग्राम रुधी में एक ऑटो में महिला का शव लेकर युवक बैठा हुआ है। सूचना पर कोतवाली थाने से डायल 100 वाहन से पुलिसकर्मी पहुंचे थे। वहां जाकर देखा तो ऑटो नहीं था। आसपास पूछने पर पता चला की वह उसे लेकर अस्पताल गया है। पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक से पूछताछ की। उसने बताया कि उसका नाम धीरज केवट है। उसकी 26 वर्षीय पत्नी सुंदरीबाई की मौत हो गई। उसने फांसी लगा ली। नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद शव को पति गुपचुप तरीके से अस्तपाल लेकर जा रहा था। इससे उस पर पुलिस का संदेह गहरा गया है। इसके साथ ही महिला के गले पर और सिर पर भी चोट का निशान हैं। वहीं महिला के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। उसी ने मेरी बेटी को मार डाला है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।