-->

DNA UPDATE

POLITICS:: कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल।

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है. आज यानी बुधवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने इसकी औपचारिक घोषणा की. सिब्बल कांग्रेस हाईकमान खासकर राहुल गांधी पर सवाल उठा चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें शायद ही राज्यसभा भेजे. नामांकन से पहले सिब्बल सपा दफ्तर गए और फिर वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही राज्यसभा पहुंचे.
नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने कहा कि वे 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. वर्तमान में सिब्बल UP से कांग्रेस कोटे से सांसद हैं, लेकिन इस बार UP में कांग्रेस के पास इतने विधायक ही नहीं हैं, जो उन्हें फिर से राज्यसभा भेज सके. इसी कारण सिब्बल के भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. अब समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल कर उन्होंने सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है.