आज सोशल मीडिया के युग में कब किसके सितारे चमक जाएं और किसका वीडियो वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता. रानू मंडल हों, डांस वाले डब्बू अंकल या फिर सहदेव दिरदो भी रातों रात एक वीडियो वायरल होते ही स्टार बन गए. अब कुछ दिनों से एक ऐसा ही गाना वायरल हुआ है जिसपर सभी रील्स बना रहे हैं. यह गाना है 'काचा बादाम' (Kacha Badam), गाना सामने आते ही जिसे देखो #KachaBadam पर ठुमके लगा रहा है. साथ ही ये गाना गाने वाले सिंगर भुबन बादायकर भी जमकर फेमस हो रहे हैं.
दरअसल, बांग्ला भाषा में काचा बादाम का मतलब कच्ची मूंगफली होता है. बांग्ला में मूंगफली को बादाम कहा जाता है. वैसे तो आवाजें लगाकर अपना सामान बेचने वालों को हम सबने देखा है. लेकिन भुबन बादायकर अपनी मूंगफली को बेचने के लिए ग्राहकों को गाना गाकर लुभाते हैं. उनका ये अंदाज लोगों को पसंद आया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.
इस खबर की मानें तो भुबन के परिवार में उनकी पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी को मिलाकर कुल 5 सदस्य हैं. खास बात तो यह है कि भुबन पायल, मोबाइल जैसी घर की टूटी-फूटी चीजों के बदले में मूंगफली बेचते हैं. वह रोज 3-4 किलो मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये तक कमाते हैं. लेकिन अब उनका गाना वायरल होने के बाद उनकी बिक्री बढ़ गई है.
आप भी देखे वीडियो-
