-->

DNA UPDATE

News:: धमतरी के कारगिल योद्धा मनाएंगे "कारगिल विजय दिवस "


 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिसद जिला धमतरी ( छ ग ) के कारगिल युद्ध मे शामिल सैनिकों के द्वारा 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 4 बजे कारगिल उद्यान के शहीद स्मारक में मनाया जायेगा ।


   शनिवार को धमतरी में जिले के पूर्व सैनिकों का एकमात्र संघटन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिसद जिला धमतरी ईकाई का बैठक रखा गया था। जिसमे सभी सैनिकों के द्वारा सर्व सम्मति से कारगिल विजय दिवस उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है ।  जिसमे जिले के सभी पूर्व सैनिक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे । 



इस मीटिंग में अध्यक्ष के पी साहू , सचिव मुरारी लाल साहू , टिकेश कुमार साहू , चंद्र कुमार यदु , मनेश गिरी गोस्वामी , अजय पूरी गोस्वामी , लक्षण लाल साहू, प्राणसिंग सिन्हा , रामचंद्र देवांगन , एवं लोकनाथ निषाद उपस्थित थे । 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिसद जिला धमतरी के अध्यक्ष के पी साहू ने जिले के सभी लोगो से अपील किया है कि कारगिल में भारत के विजय एवं शहीदों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में  सभी लोगो की उपस्थिति की अपील अध्यक्ष के पी साहू ने कीया है ।