-->

DNA UPDATE

Kondagav accident news:- सगाई के लिए जा रही पिक अप पलटी, 50 से अधिक लोग घायल।

छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार माकड़ी के ग्राम बागबेड़ा होटल पारा में दोपहर 2:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर लोग सगाई के लिए काला गांव से कपेना गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार पिकअप में 50 से भी अधिक लोग सवार थे।