सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस नोट को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने री-शेयर किया है। नीतू ने जो पोस्ट शेयर किया है वह सोनम और आनंद की ओर जारी किया गया बयान है। कपल ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया किया है।
सोनम और आनंद ने कहा, ‘20.08.2022 को, हम अपने ब्यूटीफुल बेबी बॉय का स्वागत कते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।‘