-->

DNA UPDATE

"TMKOC" का यह किरदार हुआ कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट के जरिये दी जानकारी।

देश में तेजी से कोरोनावायरस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. टीवी सेलेब्स भी इससे वंचित नहीं रहे हैं. एक के बाद एक टीवी इंडस्ट्री के सितारे अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दे रहे हैं. हाल ही में टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा उर्फ तन्मय वेकारिया ने पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 

तन्मय ने लिखी पोस्ट
तन्मय ने लिखा, "सभी को हेलो. सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोविड-19 पॉजिविट आ गया हूं. पिछले दो या तीन दिन में जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं, उनसे गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट करा लें, जिससे वह खुद और अपने चाहने वालों को इस वायरस से बचा सकें. ध्यान रखिए और घर पर सुरक्षित रहिए. बाहर जाने से बचिए. बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलिएगा."