-->

DNA UPDATE

Bollywood news:- बिपाशा बासु के घर आई खुशियां, दिया बेटी को जन्म।


बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) फाइनली लंबे इंतजार के बाद बाद पैरेंट्स बन गए हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। दोनों के फैंस को इस खुशखबरी का काफी समय से इंतजार था, जो आज पूरा हो चुका है। साथ ही फैंस उनकी पुरानी फोटो-वीडियो पर कमेंट्स कर माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं दोनों स्टार्स की बात करें तो अपनी नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टार्स शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। दोनों ने इसी साल अगस्त में अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद उनके फैंस दोनों के पैरेंट्स बनने का वेट कर रहे थे।