-->

DNA UPDATE

CG weather update:- राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ी ठंड, शनिवार तक हल्की बारिश की सम्भावना।

राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड बढ़ रही है। बुधवार से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान मंडौस के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है और ठिठुरन भी बढ़ रही है। इसके साथ ही आने वाले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही शनिवार तक हल्की वर्षा होने की संभावना है।


 न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नही होगा लेकिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन थोड़ी ज्यादा रही और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रही। प्रदेश के सभी संभागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। सुबह के साथ देर शाम और रात में भी ठंड का प्रभाव थोड़ा ज्यादा दिख रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अंबिकापुर में पारा 8.4 डिग्री पहुंचा
अंबिकापुर, पेंड्रारोड सहित कई क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति है। बुधवार क अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से नम हवाओं का आना कापी ज्यादा हो रहा है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तमिलनाडु-पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास गुरुवार सुबह तक चक्रवाती तूफान मंडौस पहुंचने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर लगातार आगे बढ़ेगा। इस तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आएगी। इसके चलते शनिवार 10 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।