-->

DNA UPDATE

Chhattisgarh weather update:- प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में आई गिरावट, पढ़िये मौसम अपडेट।

रायपुर:- आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में प्रदेश में पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही बस्तर संभाग में शुक्रवार से न्यूनतम तापमान गिरना शुरू होगा। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू होगी। गुरुवार सुबह से ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके चलते ठंड भी थोड़ी कम रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।



बता दें छत्तीसगढ़ के मौसम पर चक्रवाती तूफान मंडौस का असर खत्म हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे। वहीं बीते दिनों चक्रवाती तूफान 'मंडौस का असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा था। जिसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं और बढ़ गई थी। सुबह और रात के साथ दोपहर और शाम को भी ठंड का अहसास होने लगा था। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ था।