धमतरी। परम पूज्य शुक्ल मुनि जी म सा प.पू. सौरभ मुनि जी म सा परम पूज्य गौरव मनि जी म सा के सानिध्य में प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक स्वाध्याय साधना तथा 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन जिसका विषय 'जीवन जीने की कला रही। तद्पश्चात वंदना चौरडिया द्वारा आयोजित प्रांतीय वेशभूषा में बच्चों द्वारा नववर्ष की शुभकामना दी गई। सामूहिक एकासना मदनलाल, अविनाश कुमार चौरडिया परिवार द्वारा कराया गया। प्रवचन की प्रभावना रमेश लुंकड़ परिवार द्वारा दी गई। स्वाध्याय साधना में 22 नवकार मंत्र, 22 वंदना, 22 लोग्गस्स, 22 पैसठीया मंत्र, 22 घंटाकर्ण मंत्र 22 वंदना, 22 उवसमहरम्, वंजरपंजरस्तोत्र, 220 गाथा की स्वाध्याय, परम पूज्य गौरव मुनि द्वारा कराया गया। 22 लक्की ड्रा निकाले गए जिसके लाभार्थी परिवार अशोक चंद वैभव चन्द्र राखेचा परिवार रहे। सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह से उक्त आयोजन में भाग लिया। प्रांतीय वेशभूषा में खुशी बोहरा, युक्ति बोहरा, भूमि बोहरा, परी चौरडिय़ा अंकिता चौरडिय़ा, माही चौरडिया, पीयूष चौरडिया, रीया छाजेड़ ने भाग लिया। आज दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक महिलाओं का शिविर व रात्रि 8 बजे नवकार एजुकेशन पुरुषो के लिए आयोजित है। कार्यक्रम का संचालन विनोद चौरडिय़ा ने किया। समस्त कार्यक्रम नया स्थान भवन में सम्पन्न हुए
