-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- आमसभा, जुलूस, लाउड स्पीकर की अनुमति नियमानुसार देने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को किया गया अधिकृत


त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2022 के तहत जिले के विकासखण्ड धमतरी, नगरी एवं कुरूद के कुल 20 ग्राम पंचायत में तीन सरपंच और 29 पंच तथा नगर पंचायत आमदी के दो वार्ड में पार्षद के रिक्त पद पर उप निर्वाचन होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पी.एस.एल्मा ने निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा जुलूस, आमसभा, लाउडस्पीकर इत्यादि की अनुमति मांगने पर नियमानुसार देने के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अधिकृत किया है।