-->

DNA UPDATE

Money vastu tips:- आर्थिक तंगी से है परेशान तो घर पर लगाए ये पौधे...

Money Vastu Tips: घर में पौधे लगाने का बहुत से लोगों को शौक होता है। कुछ लोग अपने घर के लिए शो-पीस पौधों को लगाते हैं तो कुछ लोग खुशबू वाले पौधों को लगाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कई पौधे वास्तु के अनुसार भी लगाए जाते हैं, जिनसे वास्तु दोष भी दूर होते हैं और घर में धन के आवाजाही के नए रास्ते भी खुलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है। इन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख शांति बनी रहती है साथ ही धन-दौलत और बरकत भी बनी रहती है। ये पौधे धन को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं। तो अगर आपको भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने घर में उन 3 पौधों को लगाकर आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे-


केले का पौधा: केले के पौधे का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इसे पूजनीय पौधा माना जाता है इसके साथ ही केले का पौधा घर में लगाने से आपके धन संबंधी समस्याएं खत्म होती है। वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के आगे बेल का पेड़ और घर के पीछे केले का पेड़ लगा है तो आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।


शमी का पौधा: वास्तु के विशेषज्ञों के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है।

अनार और बेल का पौधा: अगर आप अनावश्यक खर्च से परेशान हैं और पैसा भविष्य के लिए सेव नहीं कर पा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा लें। इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाने से भी धन लाभ के देवता प्रसन्न होते हैं।