धमतरी में रविवार की सुबह एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ. कार और बस की टक्कर में कार सवार महिला का सर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया. कार में मृतिका के पति और बेटा भी थे. दोनों घायल है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि छुरा गरियाबंद की रहने वाली 55 साल की मधु देवांगन. अपने पति और बेटे के साथ धमतरी जा रही थी. तभी नगरी रोड में पालवाड़ी मोड़ के पास.सामने से आ रही यात्री बस से टक्कर हो गई.जानकारी के अनुसार मधु देवांगन कार में पीछे की सीट पर बैठी थी. और कोई फल खा रही थी.एन टक्कर के वक्त वो बीज थूकने के लिए. विंडो से सिर बाहर निकाले हुए थी.तभी बस से कार टकराई. जिससे मधु देवांगन का सर धड़ से अलग होकर. 50 फीट दूर जा गिरा.और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार दो घायलो को पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने अस्पताल पहुचाया जहाँ उनका इलाज जारी है. दुगली थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

