-->

DNA UPDATE

CG weather update:- प्रदेश में बदला मौसम का रुख, कुछ हिस्से मे हल्की बारिश की सम्भावना।



रायपुर।  बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की वर्षा के साथ ही ओले भी गिर सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात भी होगा।


शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा और ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते धूप निकलने पर भी गर्मी से थोड़ी राहत रही। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।