-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- सोरम के गौठान में मवेशियों हेतु पर्याप्त पैरादान कर की गई चारे की व्यवस्था

 राज्य शासन की महती गोधन न्याय योजना के तहत जिले में स्वीकृत गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है। साथ ही जैविक खाद का निर्माण और विक्रय कर स्व सहायता समूह भी आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। इसके अलावा गौठानों में मवेशियों के लिए पानी और चारे की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विगत दिनों कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के धमतरी विकासखण्ड के सोरम स्थित गौठान का भ्रमण किया गया एवं आपत्तियां जताते हुए भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किये गये है। सोरम स्थित गौठान के बारे में पूछा गया कि गाय के लिए गौठान में पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं है, गाय के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है, तीन माह से गोबर खरीदी बंद पड़ा ई, गाय के लिए किसी तरह का शेड नहीं है।





                      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने बताया कि गौठान समिति द्वारा पर्याप्त मात्रा में पैरादान कराकर चारा की व्यवस्था की गई है। पानी की व्यवस्था के लिए पंचायत द्वारा 14 वें वित्त से गौठान में बोर खनन और क्रेडा द्वारा सोलर पम्प लगाया गया है। साथ ही इस गौठान में मनरेगा द्वारा कुआं निर्माण किया जा रहा है, जो प्रगति पर है। गाय के लिए गौठान में पेड़ लगाए गए हैं और शेड निर्माण कार्य स्वीकृति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। स्वीकृति के बाद जल्द ही शेड निर्माण शुरू कराया जाएगा।