-->

DNA UPDATE

CG NEWS:- राजधानी में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी।


राजधानी रायपुर के नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। खबरों के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। यह मामला राखी थाना इलाके का है।