-->

DNA UPDATE

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयंती : आमंत्रण से पहले ही हुआ स्थगन.....

देवेन्द्र मिश्रा DNA : धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप में जैसे ही एक आमंत्रण पत्र वाइरल हुआ तो चर्चा का बाजार गर्म हो गया.कि निगम दशको पुरानी परंपरा तोड़े या फिर सच्चे कांग्रेसी होने का फर्ज निभाये.दरसअल इसे जरूरी कहे या मजबूरी.लेकिन कांगेसी नेता जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते. 

जी हां 25 सितम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम के लिए धमतरी निगम कमिश्नर के नाम से बाकायदा आमंत्रण व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से भिजवाया था जिसमे महापौर सभापति सहित  सभी विभाग प्रमुख और पार्षदों के शामिल होने की बात कही गई है बाद इसके पता नही वजह क्या है....कोरोना या कांग्रेस की नीतियाँ उक्त कार्यक्रम के स्थगित होने की बात महापौर ने की.


हैरत की बात तो ये है कि इस कोरोना काल मे ऐसे आयोजन क्या वाजिब है और सवाल ये भी उठना लाजिमी है कि सार्वजनिक मेलमिलाप में क्या सोशल डिस्टेंसिंग के पालन होंगे.बहरहाल अभी इस पर प्रतिक्रियाओ का सिलसिला शुरू हुआ है 

ऐसे में देखना होगा कि कोरोना महामारी के कहर के बीच ऐसे सार्वजानिक कार्यक्रम क्यो और  कैसे सोची गयी थी ??

जबकि भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनसंघ से जुड़े महापुरुषों का अपमान बताया. जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि प्रतीकात्मक विरोध स्वरुप पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के सामने धरना देंगे 

पहले भेजा गया मैसेज 



बाद में भेजा गया मैसेज