-->

DNA UPDATE

DHAMTARI - पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जयंती --भाजपा के लिए जरूरी -निगम ने बनाई दूरी

देवेंद्र मिश्रा DNA - महापुरुषों की जयंती और पुण्य तिथि पर धमतरी नगर निगम की ओर से  श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहर में आयोजित करने की परंपरा रही है लेकिन निगम ने इस बार ऐसा कुछ नहीं किया। बल्कि तयशुदा आयोजन के एलान के बाद उसे रदद् कर दिया। और तो और शहर में स्थापित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और आस पास के स्थल की  साफ-सफाई कराना भी निगम ने जरूरी नहीं समझा --जिसके चलते निगम विपक्षी दल भाजपा के राडार में आ गया है ,और उसके नेता खूब खरी खोटी सुना रहे -खैर।

 जनसंघ के पुरोधा पं दीनदयाल  उपाध्याय की 25 सितंबर को जयंती देशभर में मनाई जा रही है लेकिन कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण धमतरी में उनकी जयंती के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम भाजपा ने रद्द कर दिए हैं।  

जयंती पर भाजपाइयों से पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की यह उपेक्षा देखी नहीं गई। उन्होंने  प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की।इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महापुरुषों के प्रति नगर निगम के रवैये को लेकर प्रतिमा स्थल पर ही धरने पर बैठ गए।
 भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने जब इस बारे में निगम आयुक्त से बात की तब उन्होंने बताया कि आमंत्रण उनके द्वारा नहीं भेजा गया है और न ही उन्हें पहले इसकी जानकारी दी गई। शशि पवार ने कहा कि महापौर द्वारा अपने निज सहायक के माध्यम से आयुक्त के नाम कुछ भी संदेश जारी कर दिया जाना समझ से परे है। पूर्व में भी महापौर द्वारा अमर शहीदों का अपमान किया गया था जिसे लेकर भाजपा ने कड़ा प्रतिकार किया था। बार बार महापुरुषों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति हो सकती है परंतु भाजपा इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी।