देवेंद्र मिश्रा DNA - भखारा पुलिस ने शुक्रवार को गबन और घोटाला के दो आरोपियों को धर दबोचा ----जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोर्रा के बर्खास्त मैनेजर एवं चौकीदार पर करीब 60 लाख रु के फर्जीवाड़े का आरोप है ।तीसरा आरोपी भखारा निवासी राजकुमार साहू फरार होने में कामयाब हो गया जबकि इस मामले का चौथा आरोपी की मौत हो चुकी है
दरअसल मामला 2007 से 12 के बीच का मामला है --7 सितंबर को कोर्रा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर किशन चंद यादव निवासी गोकुलपुर धमतरी की रिपोर्ट पर किसानों का फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 60 लाख रु डकारने का मामला सामने आया । इस मामले में पुलिस ने बैंक के बर्खास्त मैनेजर,चौकीदार के खिलाफ धारा 420 467 468 471व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर भखारा पुलिस शुक्रवार को पूर्व मैनेजर के निवास रायपुर पहुंचकर उसे धर दबोचा --वही गुजरा निवासी चौकीदार को विश्रामपुर में पकड़ कर थाने लाया गया ।दोनों की गिरफ्तारी की भनक लगते ही तीसरा आरोपी मोबाइल छोड़कर बाइक से फरार हो गया ।
थाना प्रभारी कोमल नेताम के मुताबिक जुर्म दर्ज होने के बाद तफ्तीश की गई ।24 सितंबर को जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाई कोर्ट बिलासपुर में दोनों आरोपी अर्जी की तैयारी में वाले थे। इसके पहले दोनोआरोपियों को गिरफ्त में लिया गया,


