-->

DNA UPDATE

DNA :: BREAKING :: देवपुर के तालाब में लाश, हादसा या हत्या ????

देवेन्द्र मिश्रा : DNA :  धमतरी से 15 किमी दूर देवपुर गांव में शनिवार की सुबह  तालाब में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई --गांववालो ने फौरन इसकी इत्तिला अर्जुनी थाने को दी बाद इसके पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया।
मृतक की शिनाख्त करने पर पता चला कि रामचंद्र निषाद
 देवपुर गांव का ही रहने वाला था। फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नही हुआ है लेकिन लोग पहिली नजर में हत्या होने की आशंका जता रहे है। क्योंकि तालाब में पानी इतना गहरा नही है कि किसी डूबने से मौत हो जाये 
बहरहाल अर्जुनी पुलिस मामले की तफ्तीश  में जुटी है और उनके अफसर की माने तो फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है --जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसे हादसा या हत्या करार दिया जा सकता है।