-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: समाजिक संगठनों ने वेबिनार के जरिये जगाया लोगो को

देवेन्द्र मिश्रा DNA : देश में चल रही कोरोना महामारी से बचने एवं उससे संबंधित जानकारियाँ समाज तक पहुंचाने सृष्टि फाउंडेशन एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा द्वारा ऑनलाइन सभा आयोजित की गयी,जिसमें शहर के तथा अन्य शहरो से भी फेसबुक लाइव के माध्यम से  1500 लोगों ने भाग लिया।

संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यकर्म में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ श्याम वाशानी MD(रेस्पिरेटरी मैडिसिन) एवं मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के तुर्रे द्वारा जनता को कोरोना से संबंधित जानकारी दी गयी,उससे कैसे बचाव किया जा सकता है बताया गया और वेबीनार में भाग लेने वालों द्वारा किये सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।
डॉ श्याम वाशानी द्वारा बताया गया कि कोरोना टेस्ट कब कराना चाहिये उसके प्रकार कोरोना  के लछण बचाव होम आइसोलेशनं तथा मेदिकेशन्ं की विस्तार से जानकारी दी।
*उक्त कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष CA चेतन तारवानी,भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता भावनानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की धमतरी अध्यक्ष प्राप्ति वाशानी सृष्टि फाऊंडेशन ने और आभार सचिव हेमा पोपटानी ने किया।