-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: फिर दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

देवेंद्र मिश्रा:: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर की है जब बोरेन्दा गांव का सरपंच टुमेश्वर साहू जा रहा था। तभी भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा के पास तेज रफ्तार मेटाडोर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 



जानकारी के मुताबिक बोरेन्दा गांव के रहने वाले टुमेश्वर साहू अपने निजी काम से भखारा होते हुए धमतरी की ओर जा रहा था, तभी गुजरा के पास विपरीत दिशा से आ रही ओवर स्पीड मेटाडोर आइसर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। जबकि हादसे की सूचना पर भखारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। 



पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।