धमतरी। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन धमतरी विधानसभा के अंतर्गत आमदी,भोथली, गंगरेल एवं धमतरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम गोकुलपुर माँ कर्मा माता चौक में 26जुलाई दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
प्रदेश में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती और किसान भाईयों के लिये कृषि खाद एवं बीज की भारी कमी एवं सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने के लिये छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय हल्ला बोल धरना प्रदर्शन में भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी, मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी, प्रदेश एवं जिले के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी, सभी मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्य नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत के अध्य्क्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं समस्त कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति सादर निवेदित की गई है।