नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर har bhajan singh कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. भज्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट कराने को कहा है. फिलहाल, भज्जी क्वॉरेंटीन हैं.
हरभजन ने ट्वीटर पर लिखा, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को घर में क्वॉरेंटीन कर लिया है और सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे जल्द से जल्द टेस्ट करवाने की अपील करूंगा. कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें.
