Good news- भारत की प्रिया मलिक ने जीता स्वर्ण पदक। - DNA

NEWS UPDATE

रविवार, 25 जुलाई 2021

Good news- भारत की प्रिया मलिक ने जीता स्वर्ण पदक।

Priya Malik wins Gold Medal in Wrestling:  जापान के टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक गेम्स में अब तक भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहले दिन मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल दिलाया। कुछ खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते हैं, वहीं कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया है। इस बीच, सोशल मीडिया, खासतौर पर ट्विटर पर महिला पहलवान प्रिया मलिक का नाम ट्रेंड करने लगा। एक तस्वीर साझा कर बड़ी संख्या में लोग  में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के लिए प्रिया मलिक को बधाइयां देने लगे। जहां प्रिया ने गोल्ड मेडल जीता है। प्रिया मलिक ने यह कारनामा 73 किलो भार वर्ग में किया है।
इससे पहले प्रिया मलिक ने साल 2020 में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था। इसके बाद 2020 में ही पटना में हुई राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता। चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था. प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है.  भारत की पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी में हो रही विश्व कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है.
विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों बड़ी सफलता लगी है. भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

Pages