-->

DNA UPDATE

VIRUL VIDEO- केक काटते हुए चेहरे पर लगी आग ,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।

रायपुर. बर्थडे मनाने के उत्साह में थोड़ी सी लापरवाही जान पर बन आई ,ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में देखने को मिला है. जहां, बर्थडे की खुशी देखते दी देखते गम में बदल गयी. वहीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि सामने आए इस वायरल वीडियो में रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दोस्तों का एक ग्रुप अपने एक दोस्त का बर्थडे मना रहा था. इस दौरान बर्थडे बॉय केक कट रहा था, तभी उसके साथ एक हादसा हो गया. बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा हुआ था, तभी एक दोस्त चेहरे पर स्प्रे मार रहा था. केक में जो कैंडल जल रही थी स्प्रे उसी की लौ से जा मिली और बर्थडे बॉय के चेहरे के ऊपर तरफ बाल आग से लग गया. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है.

    अगर आप भी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने का सोच रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, पहले देख लें ये वीडियो