BiggBoss OTT: बिगबॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल के नाम रहा। उन्होंने फाइनल राउंड में निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी को पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम की। निशांत को दूसरे और शमिता को तीसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा। बिग बॉस ओटीटी की पहली विजेता बनने के बाद दिव्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। शो में राकेश बापत को चौथा स्थान मिला और प्रतीक सहजपाल ने बिगबॉस 15 में जाने का विकल्प चुना। इसके साथ ही विजेताओं की दौड़ से बाहर हो गए थे।
