-->

DNA UPDATE

Tokyo olympic में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत पर पी एम मोदी औऱ सी एम बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई।

न्यूज़- टोक्यो ओलंपिक भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. हॉकी में भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में मेडल जीता है. जर्मनी को 5-4 से हरा कर कांस्य पदक जीत लिया.  भारतीय हॉकी टीम के इस शानदार जीत से देश मे उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है , चारो तरफ जश्न का माहौल है इस बीच पी एम मोदी और सी एम बघेल ने भी ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरूष हॉकी जीत पर बधाई दी है. ट्वीट कर मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी टीम को बधाई दी है. ट्वीटर पर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीतने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं. भारतीय हॉकी टीम ने आज संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीता है. पूरे देश को अपनी टीम पर गर्व है.