-->

DNA UPDATE

Video: सोशल मीडिया पर छाया अमोल काम्बले का "आया है राजा" डांस ,देखें वीडियो


मुंबई: सोशल मीडिया पर आजकल लोग रातो रात स्टार बन रहे हैं । सोशल मीडिया पर अब हर व्यक्ति को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। इनमे से ही एक हैं अमोल काम्बले जिनका डांस खूब पसंद किया जा रहा है।  इस वीडियो में  पुलिस कांस्टेबल शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस कांस्टेबल का डांस देखकर आप अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के डांस को भी भूल जाएंगे। सोशल मीडिया पर पुलिस वाले ये डांस वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है और तारीफ भी कर रहे हैं।
डांस करने वाले पुलिस कांस्टेबल का नाम अमोल कांबले है, जिन्होंने 30 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अमोल कांबले फिल्म ‘अप्पू राजा’ के गाने आया है राजा...पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में गाना अभिनेता कमल हासन पर फिल्माया गया था। वीडियो में अमोल अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए एक लड़के के साथ जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने गॉगल भी लगाकर रखा और गजब का स्वैग दिखाई दे रहा है
पुलिस कांस्टेबल अमोल यशवंत कांबले को डांस करना बेहद पसंद है और डांसिंग टैलेंट के कारण सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं। फिलहाल अमोल की पोस्टिंग नायगांव पुलिस हेडक्वार्टर में है। अपनी ड्यूटी खत्म

करने के बाद फ्री समय में अमोल कांबले डांस वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अभी अमोल कांबले की उम्र 38 साल है और मुंबई के माहिम में रहते हैं। कांबले ने बताया कि साल 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे, लेकिन डांस का शौक उन्हें बचपन से ही रहा है।