-->

DNA UPDATE

Big Breaking- चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री,हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़: पंजाब के नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे. हरीश रावत ने इस बात का एलान किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी. चन्नी दलित समुदाय से आते हैं. कैप्टन सरकार में वे मंत्री थे.

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब के सीएम को लेकर फैसला हो चुका है. थोड़ी देर में इसका एलान चंडीगढ़ में किया जाएगा.