धमतरी -: भगवान गणेश जी के विसर्जन पर शहर में निकलने वाले झांकियों में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय बालक चौक में झांकियों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया तथा भाजयुमो के मंच में गणेश समितियों द्वारा निकाले जाने वाली झांकियों में सम्मिलित होने वाले के लिए मास्क की व्यवस्था रखी गई है साथ ही कृत्रिम रूप से सैनेटराइज का छिड़काव कर जनमानस को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु संभव उपाय करने की भी व्यवस्था की गई है भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के तीसरे लहर की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है ऐसे में हम सभी को सुरक्षित रहते हुए दूसरों को सुरक्षित रखना हमारा मानवीय धर्म है इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी से अपील करती है कि प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन करें मास का उपयोग करें नियमित रूप से सैनेटराइज करते जाएं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि विघ्नविनाशक भगवान गणेश जी की विदाई हम सब सुरक्षात्मक साधन अपनाते हुए करें तथा उनसे प्रार्थना करें कि विश्वमानव समुदाय को चुनौती देने वाले कोविड-19 वायरस के संक्रमण से मुक्ति हेत विघ्नहरण करे। गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रथम और द्वितीय तौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा के धरातल पर संक्रमित लोगों को उत्कृष्ट सेवा देते हुए अनेक सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए सहयोग प्रदान किया है साथ ही अनेक लोगों को चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराते हुए दवाई की भी व्यवस्था की है तथा जरूरतमंद सामग्रियों का वितरण भी किया है और उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए युवा मोर्चा फिर से गणेश की झांकी निकलने वाले भीड़ को देखते हुए आम जनमानस को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ फिर से सामने आई है।
