धमतरी-सुदूर अंचल गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र के ग्राम अकलाडो़गरी में बाजार शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक द्वारा सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को कहा कि निरंतर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, बाजार शेड निर्माण से सप्ताहिक बाजार जो कि गर्मी व बरसात के दिनों में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण विभिन्न असुविधाएं व्यवसायियों एवं खरीदारों को होती है, शेड निर्माण हो जाने से यह व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित हो जायेगी।
जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू एवं सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने ग्रामीणों से कहा कि जन समस्या एवं क्षेत्र विकास के लिए निरंतर विधायक प्रयासरत रही है जिस से अनेकों विकास कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न जन समस्याएं, मूलभूत सुविधाएं के संबंध में जानकारी दिए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रूपाली ध्रुव, जागेश्वरी साहू, शैलेश मंडावी, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली खान, मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, कोमल सार्वा, वीरेंद्र साहू, किशोर साहू हेमंत पाले, सरपंच मोती लाल यादव, जोहर साहू, लोकनाथ सिन्हा, परमानंद यादव, संतोष तारम, मनमोहन कुंजाम, जीतराम, चंद्र कुमार, आरती दीपक, जमुना साहू, जगमणि नेताम, अन्नपूर्णा शोरी, हिंरौंदी मंडावी, जयराम शोरी, कैलाश महावीर, जगत नेताम, शिवप्रसाद, बलराम गंजीर, छन्नू मरकाम, रामाधीन मंडावी, गौकरन नेताम सहित विभिन्न जन उपस्थित रहे।



