-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-जिले में अब तक 675 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज...

धमतरी - जिले में एक जून से अब तक 675 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक भखारा तहसील में 881.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं धमतरी तहसील में सबसे कम 573.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह मगरलोड तहसील में 716.8 मिलीमीटर, नगरी में 622.6 मिलीमीटर, कुरूद में 616.9 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 638.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।