धमतरी:: धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 498 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 22 सितम्बर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया, वहीं फिलहाल जिले में कोविड पॉजिटिव के चार मरीज सक्रिय हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 45 हजार 191 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27069 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से 26 हजार 498 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 60 हजार 297, ट्रू-नॉट से 41 हजार 993 और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 42 हजार 901 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।
