-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-अतिक्रमण स्थलों का चिन्हांकन करने राजस्व व निगम के अधिकारियों की टीम ने किया शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा...

 धमतरी - कलेक्टर  पी एस एल्मा के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा धमतरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण वाले स्थलों का चिन्हांकन कर उन्हें हटाने की कार्रवाई करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। व्यस्ततम मार्गों के किनारे लगाए गए ठेले या गुमटियों के अलावा दुकानों के सामने से रोड तक अनावश्यक रुप से किए गए अतिक्रमण को चिन्हांकित करने मुख्यमार्गों  का दौरा कर निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। टीम में निगम आयुक्त  मनीष मिश्रा, एसडीएम धमतरी  विभोर अग्रवाल, तहसीलदार अर्पिता पाठक सहित दोनों विभागों के मैदानी अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।