धमतरी::धमतरी में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाए गए 5 किलो वजन के आईडी बम को बरामद करने के साथ ही उसे डिफ्यूज दिया है.हालांकि बम के डिफ्यूज होने के बाद एक बड़ी घटना टल गई है लेकिन बम मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
धमतरी जिला वैसे तो नक्सल प्रभावित जिला है और यहां आए दिन नक्सली बैनर पोस्टर के जरिए अपनी मौजूदगी का अहसास कराते है.बीते कुछ सालो में यहां पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटनाएं भी हो चुकी है जिसमें नक्सलियों ने अपने कमाडंर को खोया है.नक्सली अपने साथियों के मौत का बदला लेने के फिराक में है.ऐसे में बदला लेने के लिए नक्सलियों ने अब आईडी बम लगाया है ताकि सर्चिग पर निकले जवान इसके चपेट में आए और पुलिस को इससे बड़ा नुकसान हो.
जिले में तीन साल बाद इस तरह की बम बरामद की गई है.इसके पहले सिहावा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एकावारी और कारापानी के बीच सड़क किनारे 2 किलो का आईइडी बम रख दिया था जिसे पुलिस की सतर्कता से बम डिस्पोज दस्ते निष्क्रिय कर दिया था.एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सुबह सिहावा थाना क्षेत्र में सांकरा गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर यह बम बरामद किया गया है.नक्सलियों ने खल्लारी थाना जाने वाली कच्ची सड़क पर भीरागहीन के पास आईईडी बम प्लांट किया था.सूचना पर सिहावा, नगरी थाना पुलिस,डीआरजी और बीडीएस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और बम को नष्ट कर दिया है.
बहरहाल पुलिस के मुताबिक आशंका जताई रही है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है लेकिन धमतरी पुलिस भी सतर्कता के चलते नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है.


