-->

DNA UPDATE

DHAMTARI VIDEO-औद्योगिक वार्ड में महापौर,सभापति,पार्षदगणों एवं एल्डरमैन ने भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया


धमतरी- आज औद्योगिक वार्ड मे महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह ने वार्ड का भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। वार्ड में पूनमचंद घर से चोवा राम वर्मा घर तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण,रामलाल कौशिक घर से सलीम नूरी घर तक एवं ओमिन ध्रुवंशी घर से सुरेश यादव घर तक  सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर चोवाराम वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आलोक जाधव, एमआईसी मेम्बर राजेश ठाकुर, रुपेश राजपूत,अवैश हाशमी, एल्डरमैन लखन पटेल,नरेश जसूजा वार्ड के वरिष्ठ नागरिक अकबर खान, फिरनतींन बाई साहू के करकमलों से संपन्न हुआ। उक्त रोड अत्यंत दयनीय स्थिति में था, जिसकी मांग वार्ड वासियों के द्वारा वर्षों से की जा रही थी। वार्ड के उबड़ खाबड़ रोड को सीसी रोड बनवाने और वार्ड के विभिन्न मांग पार्षद चोवाराम वर्मा ने महापौर के समक्ष रखा। पार्षद की मांगों पर महापौर विजय देवांगन ने स्वीकृति प्रदान किये जिस पर आज महापौर ,सभापति और अतिथियों के द्वारा सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया साथ ही वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों ने गौरा चौरा मरम्मत,जल निकासी की उत्तम व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया जिस पर महापौर के द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर प्रस्ताव बनाने कहा गया। 



 जिसके लिए वार्डवासीयों ने नगर पालिक निगम के महापौर विजय देवांगन,आयुक्त मनीष मिश्रा,सभापति अनुराग मसीह, वार्ड पार्षद चोवाराम वर्मा और नगर पालिक निगम धमतरी टीम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।

इस दौरान नकछेडूराम जगबेड़ा, गजानंद रजक,योगेश शर्मा, सहायक अभियंता एसआर सिन्हा,वार्ड इंजीनियर कमलेश ठाकुर,मनीष साहू,मोहन साहू, बुधियारीन विश्वकर्मा,कली बाई साहू,सुबोबाई हल्बा,रेवती बाई साहू,हबीदा बानो,सुलोचना गनबीर,कुंवर बाई राजपूत,शैलेंद्री बाई नागरची,मूस्ताक कुरैशी, मनोज सिह राजपूत,संतोष साहू,देवा राजपूत, पुरूषोत्तम सोलंके,हिम्मत लाल साहू,शिवकुमार नागरची,हेमंत नागरची एवं वार्डवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे