बेमेतरा । कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय साजा का दौरा कर शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। 20 सितंबर को स्कूल मे छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण छात्राओं का कोरोना जांच किया जा रहा है। बतादें की कल स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना के रेंडम जांच के लिए स्कूल पहुँची थी। जहां कक्षा 12वी में अध्ययनरत 36 छात्राओं का एंटीजन किट से सेम्पल लिया गया। जिसमें जांच के दौरान हायर सेकण्डरी स्कूल के 06 छात्राएं पॉजिटिव पाई गई थी।
कोरोना नियमों का करे पालन
जिला कलेक्टर श्री संदीपन ने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें, समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। उन्होने कहा कि हमें कोरोना से बचने के लिए और अधिक एहतियात बरतने की जरुरत है। टीका लगने के बाद यह न समझें की हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका लगने के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी साजा रश्मि ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड के नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी वर्मा, सीएमओ आर.एल. सुधाकर, उप अभियंता लोकेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

