-->

DNA UPDATE

DHAMTARI-विधायक निजग्राम बिरेतरा में होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी के धुरंधर दिखाएंगे प्रतिभा


धमतरी- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रंजना साहू के गृह ग्राम बिरेतरा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 व 26 सितंबर दिन शनिवार व रविवार  को युवा विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रंजना साहू के मुख्य अतिथ्य में प्रारंभ होगा। इस कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के साथ-साथ राज्य के विभिन्न कबड्डी प्रतिभागी टीमों के द्वारा अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए  अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता युवा विकास मंच के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें लगातार दो दिनों तक विभिन्न प्रतिभागी टीमों के माध्यम से हार जीत के खेल में उच्च प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल करने वाले टीमों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में सम्मानित की जायेगी। पूर्व वर्ष में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगभग 56 टीमों ने भाग लिए थे, साथ ही इस वर्ष समिति के द्वारा प्रथम एक मैच के टीमों को आरंभिक मैच के कारन निशुल्क एंटी दिए जाने का घोषणा की है। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पूर्ण रूप से मेट में खेला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के उत्तम कुमार साहू, डीपेंद्र साहू, विनेश्वर साहू, घनश्याम साहू चंद्रमणि साहू पीलू राम साहू झांसी यादव गांधी साहू बृजेश साहू गोपीचंद साहू धनेश्वर साहू सुशील साहू छबील साहू अखिलेश साहू सनत साहू चंदूलाल रामानंद साहू सहित समिति के सदस्य गण  प्रयासरत है।