-->

DNA UPDATE

वीडियो- "The Kapil Sharma" शो में पहुंची नेहा कक्कड़ ,'KATA LAGA' गाने पर किया जोरदार डांस...

मुम्बई: कपिल शर्मा का शो शुरू होते ही नंबर वन की पोजीशन पर है इस शो में बॉलीवुड के सभी सितारे अपने मूवी और सॉन्ग को प्रमोट करने आते हैं हाल ही में नेहा कक्कड़ भी द कपिल शर्मा शो में पहुंची बहरहाल बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों अपना नए गाने 'कांटा लगा' को प्रमोट करने में लगी हुई हैं. हाल ही में उन्हें डांस दीवाने 3 के सेट पर भी देखा गया था. अब नेहा 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आएंगी. नेहा ने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा और टोनी कक्कड़ के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह कपिल और टोनी के साथ 'कांटा लगा' पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर शो के एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस क्लिप में नेहा का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है. वह अपने भाई टोनी कक्कड़ और कपिल शर्मा के साथ 'कांटा लगा' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं, टोनी और कपिल भी नेहा के साथ डांस मूव कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हम सभी आपसे प्यार करते हैं कपिल भैया. कल हमने क्या शानदार एपिसोड सूट किया."