भिलाई। बारिश के दिनों में नमी के कारण बिजली से होने वाली दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है ऐसे ही कुछ हुआ भिलाई में । NEET की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा की कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेसुध हो गई. परिजन जब तक सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नेवई थाना इलाके में हुई घटना के आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।
